Connect with us

देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक आज! विभिन्न मुद्दों पर लग सकती है मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज! विभिन्न मुद्दों पर लग सकती है मुहर
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में कैबिनेट की बैठक 3 मई को शाम 4 बजे होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शाम 4 बजे से कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है। वहीं इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। सूत्रों की माने तो कैबिनेट की इस बैठक में चारधाम यात्रा शुरू होने के चलते पर्यटन से जुड़े विषयों और तीर्थाटन से संबंधित मामलों पर चर्चा हो सकती है। इस कैबिनेट बैठक में राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मुहर लग सकती है। उधर राज्य में हेम्प नीति भी लंबे समय से बहुप्रतीक्षित है। लिहाजा इस नीति को भी मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जा सकता है। राज्य में हैम्प नीति लागू है, लेकिन इसमें मेडिकल कैनेपीज के रूप में नीति को नए रूप में लाया जा रहा है। इससे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में इसके लिए नीति लाई गई थी, लेकिन उस दौरान इसे केवल उद्योग क्षेत्र के लिए ही लाया गया था। वहीं जेल नियमावली भी बहुत समय से पेंडिंग है। अब माना जा रहा है कि आगामी कैबिनेट बैठक में इसको लाया जा सकता है। जेल नियमावली बनकर तैयार हो चुकी है। अब केवल इसे कैबिनेट की मंजूरी का ही इंतज़ार है। इस नियमावली में जेल में तैनात कर्मियों के ढांचे से लेकर कैदियों के लिए नियमों के शिथिलीकरण पर भी संशोधन किया गया है। लिहाजा जल्द ही इसके कैबिनेट में आने के बाद मंजूरी मिलने की उम्मीद है। निजी विश्व विद्यालयों की स्थापना को संशोधित नियमावली, वीआरपी.सीआरपी की नियुक्ति आउटसोर्ट से करने, मंत्रियों को नौकरशाहों की एसीआर लिखने का अधिकार देने आदि प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है।

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING