Connect with us

देहरादून

आईएएस राधा रतूड़ी उत्तराखंड प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव बनी

आईएएस राधा रतूड़ी उत्तराखंड प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव बनी
सीएन, देहरादून।
1988 बैच की आईएएस राधा रतूड़ी उत्तराखंड प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव बन गई हैं। वर्तमान मुख्य सचिव संधु आज रिटायर हो रहे हैं। राधा रतूड़ी के पति अनिल रतूड़ी प्रदेश के डीजीपी रह चुके हैं। शासन द्वारा जनहित में आपको मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन के पद पर तैनात किये जाने का निर्णय लिया गया है। कार्मिक विभाग के सचिव शैलेश बगौली ने राधा रतूड़ी से नवीन पदभार अविलम्ब ग्रहण करने का अनुरोध करते हुए शासनादेश जारी किया है। मालूम हो कि राधा रतूड़ी इसी वर्ष मार्च में सेवानिवृत्त होने वाली है। समझा जा रहा है कि उन्हें मार्च में छह माह का सेवा विस्तार मिलेगा।

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING