Connect with us

देहरादून

भाजपा पर ईडी को हथियार बनाने का आरोप, कांग्रेस ने राजभवन कूच किया, पुलिस से झडप

सीएन, देहरादून। केंद्र सरकार की नीतियों और नेशनल हेराल्ड केस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में इकट्ठा होकर राजभवन कूच किया। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. कांग्रेस ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए मोदी सरकार ईडी का सहारा ले रही है। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पूरे मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस के साथ नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की झङप हुई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा नूपुर शर्मा का मामला दबाने के लिए कांग्रेसियों पर शिकंजा कस रही है. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पुलिस को दबाव बनाने के लिए भेजा गया। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जनों के साथ अभद्रता किए जाने के साथ ही मातृशक्ति का भी अपमान किया गया है. उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार मातृ शक्ति का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भले ही कांग्रेसियों पर इस तरह के हमले करती रहे, लेकिन सरकार कांग्रेस जनों की आवाज को दबा नहीं सकती है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ सरकार झूठ का सहारा लेकर एक साजिश के तहत उन पर ईडी की कार्रवाई कर रही है. सरकार तानाशाही और गुंडागर्दी के जरिए कांग्रेस की आवाज को दबाना चाहती है. कांग्रेस के राजभवन कूच के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING