Connect with us

देहरादून

मौसम विभाग का 21 फरवरी तक बढ़ते तापमान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, हिमस्खलन की अधिक संभावना

सीएन, देहरादून। मौसम विभाग ने 21 फरवरी तक बढ़ते तापमान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के मैदानी क्षेत्रों में घाटी के कुछ स्थानों में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान तापमान में दिनचर्य परिवर्तन अट्ठारह सेल्सियस या उससे अधिक रहने की संभावना है साथ ही 17 से 20 फरवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी.चमोली. रुद्रप्रयाग. बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपद में कुछ स्थानों में अधिकतम तापमान सामान्य से 6से 8 डिग्री

सेल्सियस तक बढने की संभावना है उच्च तापमान के चलते बर्फ के तेजी से पिघलने की संभावना है जिससे हिमस्खलन की अधिक संभावना हो गई है मौसम विभाग का कहना है कि उच्च तापमान के कारण राज्य की प्रमुख नदियों के जल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है मौसम विभाग ने बांध जलाशय के अधिकारियों को सलाह दी है कि वह इस दौरान स्थिति पर बारीकी से नजर रखे एवं आवश्यक कार्यवाही करें साथ ही हिमस्खलन संभावित क्षेत्र में प्रतिष्ठानों की स्थिति की बारीकी से निगरानी करने की सलाह दी जाती है वही किसानों को उचित तापमान के प्रभाव को कम करने के लिए फसलों की सिंचाई करने की सलाह दी है मौसम विभाग ने 21 फरवरी तक क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी से भी इनकार नहीं किया है।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING