Connect with us

देहरादून

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया

सीएन, देहरादून। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं में इस बार भी काफी उत्साह है। इसका अंदाजा गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के गेस्ट हाउस बुकिंग और यात्रा पंजीकरण से लगाया जा सकता है। जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में अब तक लगभग पांच करोड़ की बुकिंग हो चुकी है। चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में ऑनलाइन कमरों की बुकिंग कर रहे हैं। 16 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक जीएमवीएन को पांच करोड़ की बुकिंग मिल चुकी है। वहीं चारधाम यात्रा के लिए 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम के लिए 1.39 लाख और बदरीनाथ धाम के लिए 1.14 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।इस बार भी बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड बनेगा। उन्होंने बताया कि देश दुनिया से आने वाले तीर्थ यात्रियों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है।

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING