Connect with us

देहरादून

समुदाय विशेष के किराएदारों से अपने मकान और दुकानों को खाली करवा रहे लोग

सीएन, हल्द्वानी। नगर हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद लोग घरों या दुकानों पर रह रहे समुदाय विशेष के किराएदारों को लेकर भी सतर्क हो गए हैं। हिंसा के बाद शहर में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां लोग समुदाय विशेष के किराएदारों से अपने मकान और दुकानों को खाली करवा रहे हैं। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद भय का असर शहर के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है। चंद अराजक तत्वों के कारण समुदाय विशेष के आम लोगों को शर्मशार होते हुए परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि दमुवाढूंगा के मल्ला चौफला क्षेत्र में राजू आर्या के एक घर में किराए पर रह रहे समुदाय विशेष के परिवार को हटाने के लिए कुछ लोग पहुंच गए। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पांच दिन के भीतर उस परिवार से घर खाली करने को कहा गया है। इसके अलावा तारा सिंह मेहरा के किराए की दुकान को भी खाली करने के लिए भी किराएदार से बोला हुआ है। हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में कर्फ्यू जारी है। इसके अलावा अन्य इलाकों से कर्फ्यू हटा दिया गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी कई इलाकों से कर्फ्यू हटाया गया था। उम्मीद जताई जा रही है कि हल्द्वानी में जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे। हालांकि चारों ओर पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स का पहरा बरकरार है।

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING