Connect with us

देहरादून

राज्य पक्षी मोनाल, रेड पांडा व हिमालयी भालू बने हैं आर्कषण का केन्द्र

नैनीताल जू में देश के विभिन्न स्थानों से आये पर्यटकों की लग रही है भीड़
चन्द्रेक बिष्ट, नैनीताल।
पिछले दिनों आखिर लम्बी कवायद के बाद नैनीताल के गोविंद बल्लभ पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान प्रशासन को रेड पांडा, राज्य पक्षी मोनाल, हिमालयी काला भालू, राजस्थानी मोर व चीड़ फीजेंट के जोड़े आजकल सैलानियों की पहली पसंद बने हुए है। इससे जू प्रशासन में भारी उत्साह बना हुआ है। नैनीताल जू में इन दिनों राज्य पक्षी मोनाल, रेड पांडा व हिमालयी भालू आर्कषण का केन्द्र बने हैं। इन दिनों नैनीताल उच्च हिमालयी चिड़ियाघर में देश के विभिन्न स्थानों से आये पर्यटकों की भीड़ लग रही है। नैनीताल जू में दार्जिलिंग से रेड पांडा का जोड़ा यहां लाया गया था जिसका कुनबा बढ़ गया है। जू में अन्य जीव जन्तुओं के साथ ही रेड पांडा, मारखोर, राजस्थानी मोर, हिमालयन भालू व ब्लूशिप भी विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुये है। इन जीवों को दार्जिलिंग जू से यहां लाया गया है। मालूम हो कि नैनीताल जू प्रशासन पिछले कुछ वर्ष से जू में राज्य पक्षी मोनाल व हिमालयन काला भालू लाने की कवायद कर रहा था। आखिर में जू प्राधिकरण ने इसकी इजाजत दे दी। जू में वर्तमान में काला हिमालयन भालू मौजूद था। लेकिन इनकी उम्र पूरी होने को है। केंद्रीय जू प्राधिकरण से इजाजत मिलने पर हिमालयन नेचर पार्क कुफरी शिमला प्राणी उद्यान से एक जोड़ा मोनाल, नर व मादा भालू व दो जोड़े चीर फिजेंट जू प्रशासन द्वारा नैनीताल व कुफरी शिमला से लाया गया। इन जीवों के रहन सहन की जानकारी लेने के बाद नैनीताल में भी उन्हें वैसा ही वातावरण दिया गया है जैसा शिमला में दिया जा रहा था। प्राणी उद्यान नैनीताल के सू़त्रों का कहना है कि हिमालयन नेचर पार्क कुफरी शिमला प्राणी उद्यान को नैनीताल जू से लेडी एमहेन्स फीजेंट के जोड़े दिये गये है। हिमालयन नेचर पार्क कुफरी शिमला प्राणी उद्यान से नैनीताल जू में हाल ही में लाये गये सभी पशु पक्षी पूरी तरह स्वस्थ्य है। जू में पहली बार राज्य पक्षी मोनाल का जोड़ा लाया गया है। यह राज्य पक्षी होने के कारण इसके पालन के लिए जू कर्मियों को विशेष निर्देश दिये गये है। राज्य पक्षी मोनाल, रेड पांडा व हिमालयी भालू पर्यटकों के लिए आर्कषण का केन्द्र बने हैं। इसके अलावा सभी पशु-पक्षियों की देखरेख के लिए समय-समय दिशा निर्देश जारी किये जाते हैं। जू में पशु-पक्षियों को गोद लेने की योजना भी लागू की गई है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति पशु-पक्षियों को गोद लेकर उनकी भोजन की व्यवस्था कर सकता है। इस योजना को लोग काफी पसंद कर रहे है।
 262 से अधिक पशु व पक्षी सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र
नैनीताल
। प्राणी उद्यान में वर्तमान में 262 जानवर व पक्षी सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। जानवरों की बात की जाये ंतो 12 लेपर्ड, चार हिमालयन काला भालू, एक राॅयल बंगाल टाईगर, दो रेड पांडा, एक जोड़ा मोनाल, 24 लेडी लेडी एमहेन्स फिजेंट, दस सिलवर फिजेंट, 16 गोल्डन फिजेंट, दो ब्लू शीप, छह सांभर, चार बारकिंग डीयर, एक जोड़ा राजस्थानी मोर, एक मारखोर, दो स्पोटटेड डीयर समेत लेपर्ड केट, चीर फिजंेट, कलिज फिजेंट, स्टेपल ईगल, लव बर्ड, ब्लेक काईट, घुरड़ आदि चिड़ियाघर में शोभायमान है। यहां कई पशु प्रजजन काल में है। आगे भविष्य में कुनबा और बढ़ जायेगा।

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING