Connect with us

हरिद्वार

कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार गंदगी से बजबजाया,  लोग बोले-बहुत ही शर्मनाक बात है

कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार गंदगी से बजबजाया,  लोग बोले-बहुत ही शर्मनाक बात है
सीएन, हरिद्वार।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा मे है, जिसे पोस्ट करते हुए दावा किया गया कि यह क्लिप कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार का है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि घाट पर गंदगी ही गंदगी फैली हुई है। नजारा ऐसा है कि फर्श की टाइल्स की जगह कपड़े-लत्ते और प्लास्टिक ही दिखाई दे रही है। इसको लेकर आम पब्लिक अपनी राय कमेंट सेक्शन में लिख रही है। इस वीडियो को एक यूजर ने 3 अगस्त को पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा . कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार का हाल। अब तक इस क्लिप को तीन हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि कुछ यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।एक अन्य यूजर ने लिखा है बहुत ही शर्मनाक बात है! एक ने कहा है कोई बात नहीं की सफाई हो जाएगी। जब हेलीकॉप्टर, खान-पान, विश्राम स्थलों पर खर्चा करा गया तो सफाई कर्मियों पर भी हो जाएगा। कुछ छूट पुट घटनाओं को छोड़ कर सब कुछ शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया यह ही बड़ी बात है। यह क्लिप मात्र 16 सेकंड का है जिसमें घाट को दिखाया गया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि गंगा घाट पर लोगों की भीड़ है। लेकिन इसके अलावा पूरे फर्श पर प्लास्टिक और कपड़े लत्तों के अलावा तरह.तरह का कचरा फैला हुआ है। कुछ लोग इस गंदगी को कैमरे में कैद करते भी नजर आ रहे हैं। 

More in हरिद्वार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING