Connect with us

हरिद्वार

जेल में बंद पूर्व विधायक चैंपियन की देर रात अचानक तबियत खराब, अस्पताल में भर्ती

सीएन, हरिद्वार। 27 जनवरी को रोशनाबाद जेल में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की शनिवार देर रात अचानक तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें जिला कारगार से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के कमरा नंबर 1 पर उनका इलाज चल रहा है। कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन लूज़मोशन (दस्त) की शिकायत पर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वहीं चैंपियन की सेहत में सुधार होना बताया जा रहा है। डॉक्टर उनके टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, यदि आवश्यक हुआ तो उन्हें हायर सेंटर के लिए भेजा जा सकता है। बताया जा रहा है कि दो हफ्ते पहले खानपुर के विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में डकैती के आरोप में चैंपियन को गिरफ्तार किया गया था। वह रोशनाबाद जेल में बंद है। वहीं, खानपुर के विधायक उमेश कुमार को जमानत मिल गई थी।

More in हरिद्वार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING