Connect with us

हरिद्वार

दहेज मांगना महंगा पड़ा, गुस्साए ग्रामीणों ने दूल्हा समेत बारातियों को बंधक बनाया

सीएन, हरिद्वार। उत्तराखंड में शादी के दौरान अजीबो गरीब घटना सामने आई है। दूल्हा पक्ष को उम्मीद से ज्यादा दहेज मांगना महंगा पड़ गया। गुस्साए ग्रामीणों ने दूल्हा समेत बारातियों को बंधक बना लिया। बाराती फरार ना हो जाए इसके लिए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को ट्रैक्टर ट्राली से बंद कर दिया। मौके पर पुलिस और विधायक ममता राकेश देर रात तक मामला शांत कराने में जुटी रही। यह घटना हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीण की बेटी की शादी उत्तर प्रदेश के थीथोला गांव के युवक से तय थी। धूमधाम के साथ गांव में बारात आई हुई थी। हालांकि अचानक निकाह के समय दहेज की मांग को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने बारात को बंधक बना लिया। साथ ही गांव के मुख्य मार्गों पर ट्रैक्टर ट्रालियों की मदद से रास्ते बंद कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने दहेज मांगने का आरोप लगाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। आरोप है कि दूल्हा पक्ष ने पहले जमीन, बाद में एक बड़ी रकम देने के बाद ही निकाह पर अड़े थे। भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया । भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने भी शादी समारोह में पहुंचकर दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया। इधर, लड़की पक्ष ने विवाद का हवाला देते हुए लड़की को भेजने से मना कर दिया। दोनों पक्षो के लोगों में देर रात तक समझौते के प्रयास किए जा रहे थे। भगवानपुर थानाध्यक्ष सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि शादी में किसी बात को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

More in हरिद्वार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING