Connect with us

हरिद्वार

शादी धूमधाम से हुई, बात सुहागरात पर बिगड़ गई, मामला थाने पहुंचा

सीएन, रूड़की। शादी धूमधाम से हुई, लेकिन बात सुहागरात पर बिगड़ गई। दोनों के बीच बात ऐसी बिगड़ी कि दूल्हा कमरे में ही चीखने लगा। जैसे ही परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो सब दंग रह गए। बताया जा रहा है कि सुहागरात की सेज पर दूल्हा-दुल्हन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बिगड़ी कि दुल्हन बौखला गई और दूल्हे को पीटने लगी। शोर शराबा होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शोर शराबा होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद किसी तरह मामला शांत हो पाया। मामला मायके और ससुराल पक्ष के लोगों तक भी पहुंचा जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। फिलहाल दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। घर पर मामला नहीं निपटा तो दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि दंपति के दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी है। विवाह के दिन दंपति में मारपीट के बाद अब पति ने पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया है। पति का कहना है की पत्नी मानसिक बीमार है। जिसको लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था। इसके बाद पत्नी ने पिटाई की थी। पीड़ित का कहना है कि ससुराल पक्ष ने पत्नी की मानसिक बीमारी की बात छुपाई है।

More in हरिद्वार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING