Connect with us

हरिद्वार

आत्मग्लानि या और कुछ, कुकर्म करने को लेकर मामला हुआ था दर्ज

आत्मग्लानि या और कुछ, कुकर्म करने को लेकर मामला हुआ था दर्ज
सीएन, रुड़की।
शहर के एक कुकर्म के आरोपी ने उत्तर प्रदेश के शहर बड़ौत में जाकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्मग्लानि या और कुछ की थ्योरी पर जांच कर रही है। बीते दिन मृतक के खिलाफ कुकर्म करने को लेकर मामला दर्ज हुआ था। बताया जाता है कि कुकर्म के आरोपी ने उत्तर प्रदेश के शहर बड़ौत में जाकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। आरोपी के खिलाफ गत रात ही यहां कोतवाली सिविल लाईंस में मुकदमा दर्ज कराया गया। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि लालकुर्ती निवासी गौरीशंकर खण्डेलवाल के खिलाफ गत शाम कुकर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह तनाव में था और अपने घर से लापता हो गया। पुलिस को जानकारी मिली कि उसने बड़ौत में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस द्वारा इस बाबत जानकारी जुटायी जा रही है।

More in हरिद्वार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING