Connect with us

हरिद्वार

गोली चलने की सूचना पर मचा हड़कंप, मौके पर पुलिस को दो युवक मिले घायल

गोली चलने की सूचना पर मचा हड़कंप, मौके पर पुलिस को दो युवक मिले घायल
सीरएन, हरिद्वार।
मंगलवार की देर रात थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा भगवानपुर में एक घर में घुसकर एक युवक के द्वारा दूसरे युवक पर गोली चला दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत थाना भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर एक युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ था। और उसे गोली लगना बताया गया है। वहीं घर में घुसने वाले आरोपी दूसरे युवक को भी स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया और उसे भी चोटें आई हैं। दोनों घायल युवकों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। सीओ मंगलौर बी एस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि घर में कोई आदमी घुस आया है और आरोप लगाया गया था कि उसके द्वारा गोली चलाई गई है। वहीं सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर दो युवक घायल अवस्था में पड़े हुए थे जिनमें एक घर में घुसने वाला व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि लोगों का कहना है कि एक युवक के द्वारा घर में घुसकर गोली चलाई गई है। दोनों घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवक को चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर रेफर किया गया है।

More in हरिद्वार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING