Connect with us

हरिद्वार

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले देवभूमि पहुंचे विराट कोहली व अनुष्का

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले देवभूमि पहुंचे विराट कोहली व अनुष्का
सीएन,ऋषिकेश।
ऑस्ट्रेलिया-भारत की टेस्ट सीरीज के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। खिलाड़ी बहुत जल्द कैंप के लिए टीम से जुड़ने भी वाले हैं। मगर उससे पहले विराट कोहली अपने परिवार के साथ एक बार फिर प्रभु का आशीर्वाद लेने उत्तराखंड पहुंचे हैं। इन दिनों विराट कोहली और अनुष्का योगनगरी ऋषिकेश में हैं। दोनों पीएम मोदी के अध्यात्मिक गुरु के आश्रम भी आए थे। जानकारी के अनुसार विराट कोहली, उनकी मां सरोज कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के ऋषिकेश स्थित आश्रम में आए और गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर 20 मिनट तक ध्यान केंद्रित किया। आपको बता दें कि स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु रहे थे। विराट और अनुष्का को मंगलवार की सुबह तड़के गंगा तट स्थित आस्था पथ पर सैर करते हुए भी देखा गया। कई लोगों ने उन्हें पहचान लिया। हालांकि, सुबह 7:00 बजे दोनों आश्रम के योगा हॉल पहुंच गए, जहां दोनों ने योग किया। आश्रम के बाहर सुरक्षा में गार्ड व पुलिस तैनात है। माना जा रहा है कि डीजीपी अशोक कुमार के भी यहां पहुंचने के आसार हैं। इसमें कोई दोराय नहीं कि विराट और अनुष्का पिछले कुछ समय से लगातार ईश्वरीय भक्ति करते दिखे हैं। चाहे वो नीम करौली बाबा के कैंची धाम आना हो या उसके बाद वृंदावन जाकर भगवान को याद करना। हर सीरीज से पहले विराट ने भगवान को याद किया है और फिर रन बनाए हैं। फैंस को उम्मीद है कि आने वाली टेस्ट सीरीज में विराट एक बार फिर चमकेंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in हरिद्वार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING