Connect with us

नैनीताल

बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थितियां सामान्य होने के बाद मदरसे के बच्चों की पढ़ाई शुरु होगी

सीएन, नैनीताल। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को अतिक्रमण हटाने के दौरान दंगाईयों ने पुलिस प्रशासन , पत्रकार और नगर निगम के कर्मचारियों पर पथराव, आगजनी की थी। जिसके के बाद से बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू जारी है। कर्फ्यू के पश्चात स्थितियां सामान्य होने के बाद मदरसे के बच्चों का पठन पाठन का कार्य शुरु होगा। अपर जिला अधिकारी पी आर चौहान ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित हुए कहा कि तथाकथित मदरसे में पंजीकृत बच्चों की सूची तैयार करते हुए उनका प्रवेश निकटतम विद्यालय में किये जाने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिससे बच्चों का पठन पाठन कार्य प्रभावित ना हो। निर्देश दिए कि सूची तैयार करने के लिए नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी से समन्वय करते कर्फ्यू के दौरान ही कार्यवाही की जाए। जिससे कर्फ्यू हटने के बाद तत्काल विद्यालय में प्रवेश कराया जा सके।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING