Connect with us

नैनीताल

नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक में 15 गावों में होगा सबसे मंहगी ट्राउट मछली का उत्पादन : डीएम

सीएन, हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में मत्स्य विभाग की भौतिक कार्यो के साथ ही अन्य गतिविधियों की जानकारी लेते हुये समीक्षा बैठक ली। बैठक मे प्रभारी मत्स्य अधिकारी डा. विशाल दत्ता ने डीएम को अवगत कराया कि मत्स्य पालन हेतु जनपद में रामगढ़ ब्लॉक में 15 गावों का लक्ष्य ट्राउट मत्स्य पालन हेतु चिन्हित किये गये है। तीन गावों में तालाब बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलाव उन्होंनें कर्मचारियों की कमी एवं बैठकों की अधिकता के कारण कार्यो में प्रगति ना होना बताया। डीएम ने अर्थसंख्याधिकारी को निर्देश दिये हैं कि प्रभारी मत्स्य अधिकारी को 15 अक्टूबर तक बैठकों से मुक्त रखने एवम ग्रामों में भ्रमण करने हेतु आदेश जारी करे, ताकि मत्स्य अधिकारी अधिक से अधिक किसानों को मत्स्य पालन की योजनाओ की जानकारी देते हुये पात्र लाभार्थी को जोड कर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करें तथा जनपद में मछली पालन को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा 15 ग्रामों के क्लस्टर में प्रत्येक गांवों में पांच-पांच किसानों को मछली पालन हेतु चिन्हित करना सुनिश्चित करें। उन्होेंने मत्स्य अधिकारी को गांवों मे बडे स्तर पर ट्राऊट मछली का क्लस्टर उत्पादन बनाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अर्थ संख्या अधिकारी मुकेश नेगी उपस्थित मौजूद थे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING