Connect with us

नैनीताल

नैनीताल जिला बार चुनाव : अंतिम दिन तक 19 नामांकन फार्म बिके

कार्यकारणी सदस्य के पांच पदों में से तीन पद महिलाओ के लिए आरक्षित

सीएन, नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन प्रपत्रों की बिक्री के अंतिम दिन बुधवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 19 नामांकन फार्म खरीदे गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार तक 8 नामांकन फार्म खरीदे गए थे जबकि बुधवार को अलग-अलग पदों के लिए 11 और फार्म लिए गए। इस प्रकार कुल मिलाकर 19 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री दर्ज की गई पदवार स्थिति पर नजर डालें तो अध्यक्ष पद के लिए 5 उपाध्यक्ष पद के लिए 3 सचिव पद के लिए 4 संयुक्त सचिव पद के लिए 1 और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 6 नामांकन फार्म खरीदे गए हैं। चंदोला ने बताया की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाईन के मुताबिक कार्यकरिणी सदस्य के तीन पद महिला अधिवक्ताओ के लिए आरक्षित रखे गए है। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई है। इसके बाद 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची सामने आएगी और चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मुबारक महीने के मौके पर रोजदारों ने नमाज अदा की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING