Connect with us

नैनीताल

26 को होगा बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

सीएन, नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 26 मार्च (रविवार) को प्रातः 11 बजे राजकीय इन्टर कालेज ल्वेशाल (नैनीताल) में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में न्यायमूर्ति मनोज तिवारी कार्यपालक अध्यक्ष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखण्ड मुख्य अतिथि होंगे। जानकारी देते हुये सीनियर सिविल जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शमा परवीन ने बताया कि 26 मार्च (रविवार) को आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में सामान्य कानूनी जानकारी एवं विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा सरकार की ओर से संचालित अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में आम जनता को जागरूक किया जायेगा। उन्होने बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा आम जनता हेतु निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण के साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जायेंगे। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों हेतु निःशुल्क लाभकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ही पंजीकरण कराया जायेगा, समाज कल्याण विभाग द्वारा आम जनता के लिए शिविर में निःशुल्क जन-कल्याणकारी योजनाओं जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों, निराश्रित विधवाओं एवं परित्यक्त महिला की पुत्री की शादी, समस्त प्रकार की पेंशन, जिला पूर्ति विभाग द्वारा विभाग की योजनाओं की जानकारी के साथ ही पुलिस विभाग द्वारा आम जनता को विधिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु जानकारियां दी जायेंगी, साथ ही जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। बहुउद्देशीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में चिकित्सा विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस, पूर्ति, श्रम, समाज कल्याण, महिला कल्याण, शिक्षा, राजस्व विभाग के साथ ही एनजीओ एवं जिला विधिक सेवा द्वारा स्टाल लगाये जायेंगे।           

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING