Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 260 लोगों द्वारा सीधा लाभ लिया

सीएन, नैनीताल। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत शुक्रवार को विधायक नैनीताल सरिता आर्या की अध्यक्षता में तथा उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक के संचालन में सीआरएसटी इंटर कॉलेज नैनीताल में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई,जिनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 260 लोगों द्वारा शिविर का सीधा लाभ लिया गया। शिविर में नगर पालिका नैनीताल अंतर्गत स्टानले कमाउंड, रामलीला मैदान 7 नंबर,स्टाफ हाउस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, पेयजल, मार्ग सुधारीकरण की मांग क्षेत्र से आए लोगों द्वारा रखी गई। इस संबंध में उपजिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। शिविर में पुराना घोड़ा स्टैंड में महिला समूहों हेतु पूर्व में बनाई गई दुकानों जो सड़क चौड़ीकरण में हट गई थी, पुन:निर्माण करने की मांग की गईं इस संबंध में ईओ नगर पालिका को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त शिविर में पेयजल एवं विद्युत आदि से संबंधित समस्या प्राप्त हुई जिनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा उपस्थित जनता को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई, तथा अपने अपने स्टालों के माध्यम से योजनाओं का लाभ जनता को प्रदान किया गया।शिविर में आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 102 व होम्योपैथिक विभाग द्वारा 40 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। श्रम विभाग द्वारा 5 व्यक्तियों को विभाग में पंजीकृत करने हेतु आवेदन भरे गए । पशुपालन विभाग द्वारा 28 पशुपालकों को विभागीय योजना से लाभान्वित किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा 56 किसानों को विभागीय योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए,विद्युत विभाग द्वारा 4 विद्युत बिल से संबंधित समस्या का समाधान किया गया। इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा 20, उद्यान विभाग द्वारा 19 किसानों को बीज, रसायन व कृषि यंत्र उपादान में दिए गए। उद्योग विभाग द्वारा 32 लोगों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा 8 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 लाभार्थियों को समाज कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी लोगों को प्रदान की गई। शिविर में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल रोहिताश शर्मा, सदस्य मंडी परिषद मनोज जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन कार्की,दयाकिशन पोखरिया सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक, विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING