Connect with us

नैनीताल

जिले के सभी तहसील स्तरों पर व नगर क्षेत्र में कार्मिकों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण विभिन्न बैचों में सम्पन्न

सीएन, नैनीताल। आगामी 25 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने वाले जनगणना कार्य के प्रथम चरण हेतु  जिले के सभी तहसील स्तरों पर व नगर क्षेत्र में कार्मिकों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण विभिन्न बैचों में सम्पन्न हो गया है। नैनीताल नगरीय क्षेत्र में जनगणना हेतु कार्मिकों का प्रशिक्षण राज्य संपत्ति विभाग के नैनीताल स्थित सभागार में अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, इसी प्रकार जिले के अन्य स्थानों भीमताल, धारी, रामनगर के विभिन्न स्थानों में भी जनगणना संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया की प्रथम चरण में मकानों को सूचीकरण करते हुए उनकी गणना की जाएगी। मकान का सूचीकरण का सम्पूर्ण कार्य डिजिटल ऐप के माध्यम से होगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने संस्थागत एवं गैर संस्थागत परिवारों की पहचान एवं मकान के चिह्नीकरण के बारे में बताया। इसी प्रकार शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान  भीमताल में प्राचार्य सुरेश कुमार की उपस्थिति में एवं शिक्षा भवन नैनीताल में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल की उपस्थिति में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। शिक्षा भवन में आयोजित प्रशिक्षण में मुख्य शिक्षाधिकारी ने आंकड़ों की सटीकता और समयबद्धता पर जोर दिया। शिक्षा भवन में प्रशिक्षण कमल सिंह मेहरा, सहायक जनगणना चार्ज, अपर सांख्यिकी अधिकारी, अर्थ एवं संख्या विभाग की देखरेख में चलाया जा रहा है, जबकि डाइट में प्रशिक्षण अक्षत भट्ट, चार्ज अधिकारी, तहसीलदार नैनीताल,मास्टर ट्रेनर ज्योतिर्मय मिश्रा, संजय गुरुरानी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में कुल 311 में से 295 प्रगणक एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के बेलुवाखान, जिरौली, रेकुना, बारगल व प्यूडा सहित 10 स्थानों में 4 जी टावरों की मिली स्वीकृति
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING