Connect with us

नैनीताल

कुमाऊं में बीते वर्ष वन्य जीवो के हमलों में 37 मानवों की मौत, 151 घायल

कुमाऊं में बीते वर्ष वन्य जीवो के हमलो में 37 की मौत, 151 घायल

सीएन, नैनीताल। कुमाऊं मंडल के सभी जिलो की समस्याओं के निस्तारण और विकास कार्यो की समीक्षा को लेकर आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को नैनीताल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान आयुक्त ने जिला योजना, जल जीवन मिशन,10 करोड़ से अधिक के लागत कार्य, जिला स्तर पर लंबित वन भूमि प्रकरण, मंडल के अंतर्गत वन्य जीव संघर्ष के प्रकरण और 2023 में जंगलो में आगजनी की घटना और आगजनी घटनाओं को रोकने हेतु प्रयास आदि पर चर्चा और विभागीय समीक्षा की गई।  राज्य अतिथि ग्रह में आयोजित बैठक के दौरान आयुक्त ने 2023-24 में वन्य जीव संघर्ष के प्रकरण के तहत घायल- मृत्यु और उपलब्ध धनराशि की जिलावार समीक्षा की। जिसमें अधिकारियों ने बताया विगत वर्ष से अब तक वन्य जीव संघर्ष में 37 लोगों की जान और 151 लोग घायल हुए हैं। 19.45 लाख की धनराशि पीड़ितों को दे दी गयी है। आयुक्त ने सम्बंधित विभाग को वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए प्लान बनाने के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आगजनी घटनाओं को रोकने के लिए डी एफ ओ और जिलाधिकारियों से आपसी तालमेल के साथ कार्य करने की बात कही। आयुक्त ने मण्डल में जलजीवन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुये कहा कि जनपद अल्मोडा, चम्पावत समेत अन्य जिलों में जलजीवन मिशन के 122 कार्यों में प्रगति संतोषजनक नही होने पर शीघ्र ही जलजीवन मिशन के कार्यों की टीम बनाकर सप्ताहिक निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए बैठक में अनुपस्थित अधिकारीयो को विकास कार्यो की एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए है। इस दौरान आयुक्त ने पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारीयों को निर्देश  विशेषकर रात में संयुक्त परिवहन सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये ताकी पहाडो में रात के समय होने वाली घटनाओ को रोका जा सके। बैठक के दौरान डीआईजी डा योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अमतौर एन एच, स्टेट हाईवे और मुख्य सड़क मार्गों पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का विस्तार से विश्लेषण किया जाए।जिससे सड़क दुर्घटनाओं का कारण पता कर उसके सुधार और उपचार पर कार्य किया जाये। सड़क सुरक्षा समिति द्वारा जिन सड़को पर क्रैश बैरियर , पैरापेट आदि सुरक्षात्मक उपाय हेतु सुझाव दिये गये उन पर विशेष रूप से प्रभावी क्रियान्वयन किया जाये जिससे दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाई जा सके। बैठक में जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह, चंपावत नवनीत पाण्डे, बागेश्वर अनुराधा पाल, एमडी केएमवीएन डा संदीप तिवारी, सीडीओ ऊधम सिंह नगर विशाल मिश्रा, अशोक पांडेय, आरसी तिवारी, अपर आयुक्त एनएस नगन्याल, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, पीआर चौहान, एसएसपी नैनीताल  पीएन मीणा, मंजूनाथ टीसी, आरटीओ संदीप सैनी, नंद किशोर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING