Connect with us

नैनीताल

देश में आदिवासी छात्रों के लिए 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोले जायेंगे

सीएन, हल्द्वानी। केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भटट ने बताया कि आम बजट में देश में आदिवासी छात्रों के लिए 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोले जायेंगे। जिसके तहत 38800 शिक्षकों के साथ ही स्टाफ की भर्ती की जायेगी। उन्होंने कहा यहां पढ़ाई के साथ ही स्पोर्ट्स, लोकल आर्ट और कल्चर को बढ़ावा देने के लिए कई एक्टिविटीज करायी जाती हैं। श्री भटट ने कहा एकलव्य विद्यालयों में मुख्य तौर पर रिमोट एरिया के छात्र पढ़ते हैं।  • श्री भटट ने कहा देश में 740 एकलव्य विद्यालय खुलने से जहां आदिवासी क्षेत्रों का विकास होगा वही वहां के लोग विकास की धारा की ओर अग्रसर होंगे। उन्होने कहा किसी देश का विकास तभी संभव है, जब देश का हर व्यक्ति अपना योगदान देश के निर्माण में दे रहा हो। इससे भी बड़ी बात है कि देश के सभी नागरिकों को देश के विकास में योगदान देने के लिए बराबर के अवसर उपलब्ध हों। भारत जैसा विशाल देश, जहां अनंत विषमताएं हैं। राष्ट्र निर्माण के लिए सबको साथ लेकर चलना किसी चुनौती से कम नहीं है। केंद्र सरकार की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की संकल्पना, इन्हीं विषमताओं को मिटाने का एक प्रयास है। इसी क्रम में सरकार, समाज के सबसे पिछड़े तबके अनुसूचित जनजाति के भविष्य को मुख्यधारा में लाने के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रयासरत है। एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय इसी दिशा में एक कदम है।  

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING