Connect with us

नैनीताल

आम आदमी पार्टी ने रंगकर्मी गुरूरानी के निधन पर जताया शोक


सीएन, नैनीताल। आम आदमी पार्टी नैनीताल नगर के वरिष्ठ नेताओं एवम् कार्यकर्ताओं ने नैनीताल नगर के प्रसिद्ध रंगकर्मी एवम् उतराखण्ड राज्य आंदोलन तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों में अपनी सक्रिय भूमिका मे रहे, नैनीताल नगर के वरिष्ठ नागरिक एवम् रंगकर्मी सुरेश गुरूरानी के निधन पर गहरा शोक तथा दु:ख वयक्त किया है।
आम आदमी पार्टी ने सुरेश गुरूरानी के निधन को नैनीताल नगर तथा रंगमंच के लिए अपूरणीय क्षति बताया। आम आदमी पार्टी के कार्यकताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमेश्वर से शोक संतप्त परिवारजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वाले प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार दुम्का, उतराखण्ड राज्य आंदोलनकारी एवम् वरिष्ठ नेता शाकिर अली, महेश आर्य, हरीश बिष्ट, राम नारायण, मोहम्मद शान बुराहान, विनोद कुमार, सुनील कुमार, विद्या देवी, सुखविंदर सिह, नवीन उप्रेती, सूरज कुमार, आदित्य पंत, अजय कोहली, गंगा सिह बिष्ट, एलएम पंत, आदि शामिल थे।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING