Connect with us

नैनीताल

बनभूलपुरा हिंसा में फरार मलिक का बेटा अब्दुल मोईद भी गिरफ्तार

बनभूलपुरा हिंसा में फरार मलिक का बेटा अब्दुल मोईद भी गिरफ्तार
सीएन, हल्द्वानी।
नैनीताल पुलिस को बनभूलपुरा दंगे के मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने बनभूलपुरा दंगे के मामले में मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के बेटे अब्दुल मोईद को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने 24 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। अब उसके बेटे को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 84 से उपद्रवियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इन सभी पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा हिंसा में शामिल 9 फरार वांछित आरोपियों के पोस्टर जारी किए गए थे जिसमें से 8 नामजद वांटेड आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों अब्दुल मलिक की दिल्ली से हुई गिरफ्तारी भी शामिल है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING