Connect with us

नैनीताल

हल्द्वानी में नदी में नहाने और पिकनिक मनाने पहुंचे लोंगो पर पुलिस का एक्शन

हल्द्वानी में नदी में नहाने और पिकनिक मनाने पहुंचे लोंगो पर पुलिस का एक्शन
सीएन, हल्द्वानी। न
गर हल्द्वानी में रानीबाग और अमृतपुर नदी क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। यहां घूमने के नाम पर नदियों में नहाने, पिकनिक मनाते हुए बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और हल्द्वानी के सैकड़ो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया इस दौरान पकड़े गए सभी बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। इस दौरान कई वाहनों के चालान काटे गए और कई गाड़ियों को पुलिस द्वारा जब्त भी कर लिया गया। वहीं स्थानीय योगेश रजवार का कहना है कि यहां पर बड़ा पवित्र धाम है जिस वजह से यहां पर पुलिस लगातार लोगों के चालान काट रही है साथ ही तीर्थ धाम होने के चलते यहां पर अराजकता फैलाने और नशा करने और अराजक तत्वों के खिलाफ लगातार स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते उनके द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है और आगे भी पुलिस और स्थानीय मिलकर यहां आने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्य करते रहेंगे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING