Connect with us

नैनीताल

अपर जिलाधिकारी द्वारा नामांकन प्रक्रिया का किया निरीक्षण, चुनाव तैयारियों की समीक्षा

सीएन, हल्द्वानी। अपर जिलाधिकारी, विवेक राय, ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय हल्द्वानी पहुंचकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी ब्लॉक में 60 ग्राम पंचायत, 39 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 4 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी ब्लॉकों में नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं, जो लगातार चुनाव प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। उप जिलाधिकारियों द्वारा भी व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके। किसी भी समस्या की स्थिति में नोडल अधिकारियों द्वारा त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को लेकर आमजन में उत्साह देखा जा रहा है और लोग सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। आज हल्द्वानी ब्लॉक में दो ग्राम प्रधान एवं दो बीडीसी सदस्य पदों के लिए नामांकन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। संभावित भूस्खलन अथवा सड़क मार्ग अवरोध वाले क्षेत्रों में जेसीबी मशीनों एवं इंजीनियरों की 24 घंटे की तैनाती कर दी गई है। साथ ही, मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जनजागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान बीडीओ तनवीर असगर, नोडल अधिकारीगण एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING