नैनीताल
बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख़्ती, अवैध सड़क की ध्वस्त, सरपंच निलम्बित
सीएन, नैनीताल। उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट की अगुवाई में प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मनाघेर वन पंचायत सुंदरखाल में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए सख्त कार्यवाही की गई। ग्राम सुदरखाल में बिल्डर्स द्वारा अवैध रूप से वन पंचायत की भूमि पर सड़क निर्माण किया जा रहा था। बिल्डर्स द्वारा अतिक्रमण किए जाने पर उपजिलाधिकारी धारी कार्यवाही करते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिसे बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। वंही वन सरपंच सुंदरखाल को वन पंचायत अधिनियम के अंतर्गत निलंबित किया गया। राजस्व उपनिरीक्षक सुंदरखाल को उक्त प्रकरण में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया एवं तत्काल उक्त घटना में प्रथम सूचना रिपोर्ट करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान मनीषा बिष्ट तहसीलदार धारी, राजस्व निरीक्षक प्रवीण ह्यांकि, राजस्व निरीक्षक नारायण वर्मा, राजस्व उपनिरीक्षक निर्मल बोरा, बन दरोगा पूरण मेलकानी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं किया जायेगा। यह अभियान एवं निरीक्षण आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।








































