Connect with us

नैनीताल

1249 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर अपर उपनिरीक्षक बने

सीएन, नैनीताल। उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए खुशखबरी है। 1249 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर अपर उपनिरीक्षक बन गए हैं।पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने उत्तराखण्ड ने सभी पदोन्नत पुलिस कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों की ग्रेड-पे की समस्या का समाधान करते हुए मुख्यमंत्री ने अपर उपनिरीक्षक का नया पद सृजित करते हुए 1750 पद स्वीकृत किये गये थे। इसके बाद विभागीय चयन समिति द्वारा प्रमोशन के लिए 1249 हेड कांस्टेबल उपयुक्त पाए गए, जिन्हें अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान कर दी गयी है। अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है। नए विवेचक मिलने से विवेचना की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। साथ ही सभी कांस्टेबल कम से कम अपर उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त होंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING