Connect with us

नैनीताल

लगातार मिल रही ईमेल धमकियों के बाद जिला बार संघ ने न्यायालय परिसर में तत्काल उचित सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की

सीएन, नैनीताल। लगातार दो दिनों से मिल रही ईमेल धमकियों के बाद जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जताते हुवे जिला जज को पत्र भेजकर तत्काल उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है जिला बार संघ के सचिव दीपक रूवाली ने बुधवार को जिला जज को सौंपे पत्र में कहा कि पिछले दो दिनों से अज्ञात स्रोतों से ईमेल के माध्यम से धमकियां दी जा रही है इसके बावजूद न्यायालय परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है जिससे अधिवक्ताओं न्यायालय कर्मचारियों तथा वादकारियों में भय का वातावरण व्याप्त है पत्र में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए न्यायालय परिसर में सख्त और प्रभावी सुरक्षा प्रबंध किए जाना अत्यंत आवश्यक है बार संघ पदाधिकारियों ने जिला जज से अनुरोध किया है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर न्यायालय परिसर की सुरक्षा तत्काल सुनिश्चित कराई जाए ताकि सभी न्यायिक कार्य सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING