Connect with us

नैनीताल

हिंसा के बाद अब शांति की ओर लौट रहा है हल्द्वानी, पूरी तरह नियंत्रण में स्थिति

सीएन, हल्द्वानी। हिंसा के बाद अब शहर शांति की ओर लौट रहा है। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से शहर हाई अलर्ट में है। लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इससे शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। दरअसल, गुरुवार को बनभूलपुरा में एक अवैध मदरसे को तोड़ने गई पुलिस और नगर निगम की टीम पर उपद्रवियों ने अटैक कर दिया था। पत्थरबाजी के बाद पेट्रोल बम से हमला होने लगा। एक थाने और दर्जनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। देखते ही देखते पूरे इलाके से धुआं उठने लगा। कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए जिसमें हिंसा का खौफनाक मंजर दिखा। ऐसे में इस हादसे के तीन दिन बाद एक नया वीडियो सामने आया है। ड्रोन वीडियो में उस इलाके का सूरत-ए-हाल दिखाया गया है, जहां हिंसा भड़की थी। तीन दिन बाद हल्द्वानी शहर खामोशी की चादर ओढ़े दिखा। ड्रोन वीडियो में पूरा बनभूलपुरा इलाका दिख रहा है। सड़क पर कोई नहीं दिख रहा, कुछ गाड़ियां किनारे खड़ी हैं। शहर से कोई आवाज भी नहीं आ रही है। इस हिंसा में अबतक छह लोगों की मौत हो गई है। उपद्रवियों ने थाने पर पेट्रोल बम फेंकना शुरू कर दिया था, जिसके बाद उन्हें देखते ही गोली मार देने का आदेश जारी कर दिया गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात कर दी गई। पुलिस ने जल्द ही स्थिति को कंट्रोल कर लिया। साथ ही मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के साथ ही कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING