Connect with us

नैनीताल

अजय भट्ट ने रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान संस्थान का निरीक्षण किया

सीएन, हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज को केंद्र सरकार के उपक्रम रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान संस्थान गोरापडाव में निरीक्षण व संस्थान के जैव ऊर्जा के क्षेत्र में किये गए कार्यकलाप का विवरण को लेकर की गई बैठक में प्रतिभाग किया। संस्थान प्रमुख देवकान्त पहाड़ सिंह ने रक्षा मंत्रालय के अंर्तगत रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान संस्थान , हल्द्वानी मे चल रहे शोध कार्यो जैसे उच्च तुंगता वाले ग्रिड रहित क्षेत्रों के लिए ऊर्जा की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु नई तकनीकों के विकास, डीजल इलैक्ट्रिक हाइब्रिड जेनेरटर, फ्युल सेल एवं सौर ऊर्जा आधारित हाइब्रिड एनर्जि सिस्टम का विकास, पीरुल आधारित गैसीफायर द्वारा बिजली उत्पादन तकनीकी का विकास एवं प्रदर्शन , बायो गैस आधारित उन्नत ऊर्जा उत्पादन इकाई तथा पवन ऊर्जा आधारित ऊर्जा प्रणाली एवं तकनीकी आदि पर नए अनुसन्धान की जानकारी दी। संस्थान द्वारा किसानो के सहयोग के लिए किए जा रहे अनुसंधान जैसे उन्नत गुणवत्ता के हल्दी किस्मों का मसाला अनुसंधान केंद्र केरल से लाकर उत्पादन, निर्यात हेतु विदेशी सब्जियों का प्रदर्शन एवं शोध तथा ड्रोन तकनीकी का कृषि में प्रयोग आदि का आज केंद्रीय राज्य मंत्री ने अवलोकल किया तथा संस्थान की सराहना की। संस्थान द्वारा बनाई गई हर्बल दवाईयों जैसे सफ़ेद दाग की दवा जो लोगो के लिए बहुत हितकारी है, की सराहना भी श्री भट्टद्वारा की गयी। वही आज संस्थान के निदेशक देवकांत पहाड सिंह ने बताया कि संस्थान से संचालित ओली और पिथौरागढ़ केंद्र भी है डिबेर द्वारा विकसित तकनीके किसानो तक पहुँचा रहे है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING