नैनीताल
बिंदुखत्ता को सरकार पूरी क्षमता के साथ राजस्व गांव बनाने के लिए संकल्पबद्ध, कुछ राजनैतिक दल कर रहे नौटंकी : अजय भट्ट
सीएन, नैनीताल। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बिंदुखत्ता के राजस्व गांव मामले में कुछ राजनीतिक दल रोटियां सेकने के लिये अपने हित साधने में जुट रहे है जबकि सरकार इसके प्रति बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में परीक्षण कमेटी का गठन किया गया है जिसकी पहली बैठक भी हो गई है। श्री भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री और वन मंत्री से वार्ता भी हुई है जिसमें स्पष्ट रूप से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बिंदुखत्ता के डीफॉरेस्ट की कार्रवाई के लिए परीक्षण कराई किये जाने को कमेटी गठित कर दी गई है। सांसद श्री अजय भट्ट ने कहा आज सरकार गंभीर है मेरे द्वारा भी लोकसभा सदन में बिंदुखत्त को राजस्व गांव बनाए जाने का मामला उठाया है। और वर्तमान में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में कमेटी में सचिव वन सचिव, राजस्व और वन विभाग के मुखिया सहित कई विभागों के अधिकारी इस संबंध में रिपोर्ट पेश करेंगे इसके पश्चात आगामी कैबिनेट में इसे रखा जाएगा और बिंदुखता राजस्व गांव बनाने के लिए सरकार केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी। श्री भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल से उनकी वार्ता भी हुई है और सरकार पूरी तरह बिंदुखता राजस्व गांव बनाने को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि हम सब यह जानते हैं कि मसला बेहद गंभीर है लेकिन उसके बावजूद सरकार पूरी क्षमता के साथ राजस्व गांव बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।





























































