Connect with us

नैनीताल

दुग्ध संघ के प्लांट में फैली अमोनिया गैस, कई कर्मचारी घायल, प्लांट किया बंद

दुग्ध संघ के प्लांट में फैली अमोनिया गैस, कई कर्मचारी घायल, प्लांट किया बंद
सीएन, हल्द्वानी।
नैनीताल दुग्ध संघ के लालकुआं स्थित प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव होने के चलते वहां काम कर रहे कई सारे कर्मचारी प्रभावित हो गए। इसके बाद आनन फानन में इलाज के लिए दो कर्मचारियों को हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। एसडीएम परितोश वमा ने बताया कि मामले की जाच की जा रही है। दो कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भती कराया या है। कुल 8 कर्मचारी गैस रिसाव होने के चलते प्रभावित होने की सूचना है। जिनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल सभी की स्थिति नियंत्रण में है और उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं कई सारे गैस रिसाव से पीड़ित कुछ कर्मचारी हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां सभी की स्थिति ठीक है। फिलहाल प्लांट को बंद कर दिया गया है। यह घटना सुबह की बताई जा रही है, एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा की गैस का किस कारणों से रिसाव हुआ है, इसकी जांच की जा रही है, उन्होंने खुद बेस हॉस्पिटल जाकर घायलों का हाल.चाल जाना, डॉक्टर को घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं, एसडीएम ने कहा पूरे मामले की जांच की जाएगी। बेस हॉस्पिटल की सीएमएस सविता ह्यांकी ने कहा घायलों का इलाज चल रहा है सभी पूरी तरह से ठीक है स्थिति नियंत्रण में है कुछ लोगों को छुट्टी दे दी गई है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING