Connect with us

नैनीताल

आल सेंट विद्यालय के सभागार मे आज वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सीएन, नैनीताल। कोविड के दो निरंक व नीरस सालों के बाद नैनीताल की शोभा आज दिन शुक्रवार 21 अक्टूबर को देखते ही बनती थी। आल सेंट विद्यालय के सभागार मे आज वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत ईश्वर, वंदना में किये गये नृत्य से हुई। इसके उपरान्त कक्षा 3 से 5 तक के नन्हे बच्चों की सामूहिक अंग्रेज़ी काव्य पाठ लिटिल रेड राइडिंग हुड एंड द वुल्फ प्रस्तुति को सभी ने सराहा। इसके बाद छात्राओं ने अनेक  शास्त्रीय वाद्य यंत्रों की जुगलबंदी कर राग बिहाग पेश किया। छात्राओं के समूह ने हिन्दी सूफी गाना गाकर फ़िज़ा मे मीठा रस घोल दिया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य मोहिनी अट्टअम ने सभी को लुभाया। कक्षा 1 व 2 की नन्ही परियों के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने वायलिन मे कई बॉलीवुड गानों की धुन बजाकर माहौल को संगीतमय कर दिया। इसके उपरांत इंगलिश क्वायरश् में छात्राओं की कई अलंकृत गानों की पेशकश ने अनूठा समा बांध दिया। कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक अल्लादिन की सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की। वहीं सीनियर छात्राओं की हास्य नाट्य प्रस्तुति श्द किंग इन द किचन ने दर्शकों के दिलों को गुदगुदा दिया।
कार्यक्रम का समापन छात्राओं द्वारा वयिलन मे कॉलेज एंथेम की धुन से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमाऊँ कमिश्नर आईएएस श्री दीपक रावत ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने अपने जीवन के किस्सों की विवेचना करते हुए छात्राओं से हर परिस्थिति के लिए तैयार होने का एहवान किया। वहीं उन्होंने कहा कि ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल मे छात्राओं के  वैयक्तिक भिन्नता को ध्यान मे रखते हुए पढाई के साथ साथ उनको हर क्षेत्र मे अपनी प्रतिभा निखारने का मौका दिया जाता है और यह एक बहुत ही प्रशंसनीय बात है।स दौरान डी आई जी कुमाऊँ रेंज डॉ नीलेश आनंद भर्णे, कुर्मांचल बैंक के चेयरमैन श्री विनय साह, सेंट मेरीज़ कंवेंट कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर मंजूषा, सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बिशन सिंह मेहता, सेंट पॉल कॉलेज मुरदाबाद के प्रधानाचार्य डॉ पीटर ईमानुयल, सनवाल स्कूल नैनीताल प्रधानाचार्या श्रीमती ईमानुयल व सनवाल स्कूल की श्रीमती सनवाल, वृन्दावन स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती राखी साह, श्री आलोक साह, कर्नल एस के सिंह, सुमन सिंह आदि कई गणमान्य व्यक्तियों सहित सभी छात्राओं के अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा अरुसा बजाज, चयनिका राठौर, वसुंधरा भंदुला, इरा ढाका व मिला देयचीन ने किया। कार्यक्रम के अंत मे ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल की प्रधानाचार्या श्रीमती किरन जरमाया ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी को दीपावली की बधाई दी।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING