Connect with us

जन मुद्दे

भूमियाधार में होटलों व रिजार्ट के कूड़ा निस्तारण को वाहन की होगी व्यवस्था

प्रमुख डॉ. बिष्ट ने होटलों स्वामियों की बैठक ली, होटल स्वामी करेंगे खर्च वहन
सीएन, नैनीताल।
निकटवर्ती ग्राम भूमियाधार में होटलों व रिजार्ट द्वारा कूड़ादानों में मात्रा से अधिक कूड़ा एकत्र करने के बाद उसके आरक्षित वनों में फैलने से पर्यावरणीय समस्या को देखते हुए भीमताल विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने बुधवार कोसभी होटलों स्वामियों व प्रबंधकों की कूड़े के निस्तारण को लेकर बैठक ली। बैठक मे सभी होटलियर्स ने सहमति बनाते हुए ब्लॉक स्तर पर रजिस्ट्रेशन करवाया। बैठक में तय किया गया कि होटलों के कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन व्यवस्था कि गई है जिसका खर्च होटल स्वामियों द्वारा वहन किया जायेगा। डॉ. हरीश बिष्ट ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए छलड़ी में स्थल निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए ब्लाक स्तर पर कार्य किया जा रहा है, बाद में गांवों के कूड़ा निस्तारण के लिए ग्राम पंचायतों के साथ मिल कर कार्य किया जायेगा। भीमताल ब्लाक में कई स्थानों से वर्तमान में में कूड़ा निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। बैठक में भीमताल विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजलि बिष्ट, संदीप कुमार, राकेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज बिष्ट सहित होटलों के संचालक भी मौजूद रहे। यहां बता दे कि शहरों के आसपास ग्रामीण क्षे़त्रों में होटल व रिजार्ट खुलने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था नही होने से लगातार पर्यावरणीय क्षति हो रही है। बाहरी इलाकों से यहां रिजार्ट व होटल खोल कर व्यवसाय कर रहे लोग सबसे अधिक पर्यावरणीय क्षति पहुंचा रहे है। हालाकि ग्राम स्तर पर सरकार ने कूड़ेदानों का निर्माण किया है। लेकिन इन कूड़ेदानों में अत्यधि कूड़ा भर जाने से यह सड़कों व आरक्षित वनों में फैल रहा है। आसपास के नालों व वर्षा के बाद यह कचरा गोला व कोसी नदी के साथ अन्य नदियों को भी प्रदूषित कर रहे है। यही नही प्लास्टिक कचरे को ग्रामीणों के मवेशी भी खकर बीमार हो रहे है। इसी को ध्यान में रख कर ब्लाक प्रमुख बिष्ट ने भीमताल विकास खंड में कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था शुरू की है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING