Connect with us

नैनीताल

सेंट जोंस स्कूल के 35 वें वार्षिकोत्सव में बच्चों ने कुमाउनी गीतों पर नृत्य से बांधा समा

सेंट जोंस स्कूल के 35 वें वार्षिकोत्सव में बच्चों ने कुमाउनी गीतों पर नृत्य से बांधा समा
सीएन, नैनीताल।
नगर के मल्लीताल स्थित सेंट जोंस स्कूल में 35 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। जिसमें स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नाटकों का मंचन भी किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा गणेश वंदना, बार्बी सॉन्ग, नंदा राजजात यात्रा का सुंदर मंचन, हे मिककी अंग्रेजी गीत, हाई हवाई, लोअर नर्सरी पोयम, डिस्को डांस, पंजाबी गीत, बुमरो-बुमरो हिंदी गीतों सहित तेरी ढाई हाथ धमेली आदि कुमाउंनी गीतों पर सुंदर नृत्य कर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया। तो ओ री चिरय्या गीत पर लोगो की आंखे नम भी हो गयी। वही सोशल मीडिया के उपयोग व सर्जिकल स्ट्राइक तथा चंद्रयान पर सुंदर नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता रावत ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्कूल में वर्ष भर विभन्न कार्यक्रमों सहित अध्यापकों द्वारा बच्चो का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। इस दौरान स्कूल प्रबंधक राहुल थॉमस, पूर्व राज्य मंत्री शांति मेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, बिमला अधिकारी, कविता साह, गीता साह, मनोज बिष्ट गुड्डू, युवराज बिष्ट, अरविंद पडियार, शरद साह, मोहित साह, नेहा साह, विक्रम रावत, दिव्या साह, ज्योति ढौढियाल, कविता रावत, सोनू बिष्ट, दया बिष्ट, त्रिभुवन फ़र्त्याल, गिरीश सनवाल,अशोक साह, पुष्पा कार्की आदि मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING