Connect with us

नैनीताल

बनफूलपूरा : महिलाओं ने कहा तौबा-कभी भी पत्थरबाजों का साथ नहीं देंगे

बनफूलपूरा : महिलाओं ने कहा तौबा-कभी भी पत्थरबाजों का साथ नहीं देंगे

हल्द्वानी। बनभूलपुरा कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन लगातार अपनी मौजूदगी बनाए हुए है। सोमवार को भी जब सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह क्षेत्र में राशन, दूध आदि पहुंचाने गए गईं तो महिलाओं का दर्द उभर गया। महिलाओं ने कहा कि हम तौबा करते हैं कभी भी पत्थरबाजों का साथ नहीं देंगे। सिटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में प्रभावित क्षेत्र में 10 हजार लीटर दूध, दो गाड़ी अंडे और ब्रेड, छह गाड़ी राशन, छह ट्रक सब्जी और 400 गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 65 बीमार लोगों का उपचार किया गया। डेरी विभाग, आपूर्ति विभाग की ओर से लोगों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट से कहा कि बाजार क्षेत्र में लगभग 40 प्रतिशत व्यवसाय मुस्लिम समाज के लोग कर रहे हैं। अनुरोध किया कि जिन मुस्लिम समाज के लोगों के पास दुकानों की चाबियों के साथ प्रमाण हो, उन्हें दुकान खोलने की अनुमति दें।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING