Connect with us

नैनीताल

भारत रत्न पंत ने समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने में निभाई अहम भूमिका : इला पंत

सीएन, नैनीताल। इला पन्त (सांसद 12 वीं लोकसभा) ने नैनीताल क्लब के सभागार में भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी के 136 वें जन्मदिन समारोह कार्यक्रम मैं बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रीमति पन्त ने कार्यक्रम से जुड़े सभी पदाधिकारियों को भव्य कार्यक्रम आयोजित करने पर बधाई देते हुए भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी एवं कुशल प्रशासक थे, समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई। देश की आजादी से पूर्व एवं देश की आजादी के बाद भी उन्होंने देश सेवा के लिए जो कार्य किये, वे सभी कार्य हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया। हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है भावी पीढी को महान सपूत के जीवन के बारे जानकारी होनी चाहिए। कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी का पहाड़ के प्रति विशेष लगाव था। जीवन में तमाम समस्याओं के बावजूद भी वे अपने कर्तव्य पथ से कभी पीछे नहीं हटे, पन्त जी के पास कई महत्वपूर्ण दायित्व रहे ऐसे महान सपूत से प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ना होगा। अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान
ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत जी ने देश की आजादी के लिए पूरा जीवन खपाया। उन्होंने पहाड़ के विकास एवं संस्कृति के संरक्षण का कार्य किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभमि के साथ वीरभूमि भी है। पं.गोविंद बल्लभ पंत जैसे क्रांतिकारी इसी देवभूमि में पैदा हुए कहा कि भारत रत्न पं.गोविंद बल्लभ पंत जी ने जो रास्ता दिखाया, उससे प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ना होगा। वे देवभूमि उत्तराखण्ड के गौरव एवं सम्मान हैं। भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी के जन्मदिन दिन के शुुभ अवसर पर जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं जिन्होंने अपने विद्यालय में सबसे ज्यादा अंक हासिल कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया उन्हे पुरूस्कृत भी किया गया जिनमें राजूहा खुर्पाताल, यश
राजूहा जोग्यूड़ा,प्रियंका आर्या राजूहा अधौड़ा पीहू महरा,
राजूहा फगुनियाखेत, लक्की जोशी, राजूहा थापला डौली, राउमावि जलाल गॉव गौरव बिष्ट, राइकॉ मंगोली, कार्तिक कोरंगा, राबाइकॉ खुर्पाताल, महिमा कनवाल छात्र-छात्राएं के अलावा विभिन्न समाजसेवी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्कूली छात्र-छात्राओ ने छोलिया नृत्य, देश भक्ति के गानो के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, इसके अलावा अनेक बक्ताओ ने पन्त जी की जीवनी पर विस्तार रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन नवीन चंद्र पांडे ने किया। इस अवसर पर श्रीमती इला पन्त के पुत्र सुनील पंत,सरिता पन्त, पूर्व सांसद डॉ महेंद्र पाल सिंह, पूर्व विधायक,संजीव कुमार आर्य, कार्यक्रम के संयोजक गोपाल रावत, मुख्य संयोजक पूरन सिंह मेहरा, स्टेट संयोजक राजेश कुमार, स्टेट कार्डिनेटर ललित भट्ट, सह:संयोजक गोपाल सिंह रावत हल्द्वानी, प्रो. लक्ष्मण सिंह, सुनील कुमार शर्मा, केएस रौतेला, हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह रावत, शांति मेहरा, दया किशन पोखरिया, आनंद बिष्ट कुंदन सिंह बिष्ट,कैलाश वर्मा, शांति मेहरा, विमला अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रेक बिष्ट, गिरीश रंजन तिवारी के अलावा कार्यक्रम के संयोजक एव पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING