Connect with us

नैनीताल

भीमराव अंबेडकर हमारे एक आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत : अजय भट्ट

भीमराव अंबेडकर हमारे एक आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत : अजय सीएन, हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा नंदा बैंकट हॉल में आज केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प गुच्छ अर्पित करे। उन्होंने बताया कि आज पूरा देश उनकी 132 वी जयंती मना रहा है। डॉ भीमराव अंबेडकर ने देश के संविधान का निर्माण किया और कई किताबें लिखी है, आज प्रधानमंत्री मोदी जी ने उनके नाम को और आगे बढ़ाने का कार्य किया है। भीमराव अंबेडकर हमारे एक आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत हैं जिन्होंने भारत के संविधान में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरम्वयल, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, अजय राठौर, डॉक्टर अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुवन आर्य, बिंदेश गुप्ता, विकास भगत, भुवन भट्ट, प्रदीप बिष्ट, प्रकाश हरबोला, नवीन भट्ट, रंजन बरगली, संजीव कुंवर, गणेशआर्य, पन्ना राम आर्य, ईश्वरी राम, अलका जीना, दीपाली कन्याल, कल्पना बोरा, प्रतिभा जोशी, प्रमोद बोरा, दिनेश खुल्बे, दीपक सनवाल, मदन रावत आदि मौजूद थे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING