Connect with us

नैनीताल

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए संस्थान के प्रमुख व नोडल अधिकारियों का होगा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए संस्थान के प्रमुख व नोडल अधिकारियों का होगा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण

सीएन, नैनीताल। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए संस्थान के प्रमुख और नोडल अधिकारी का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाना है। इस आशय की जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने बताया कि भारत सरकार के माध्यम से छात्रवृत्ति योजनाओं के सत्यापन हेतु अधिकृत अधिकारियों का राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://scholarship.gov.in पर योजनावार राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी, जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों संस्थान के प्रमुख और संस्थान के नोडल अधिकारियों, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, समयबद्ध रूप से किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें जनपद नैनीताल के समस्त विद्यालय व संस्थानों केअनुसूचित, पिछड़ी जाति,जनजाति, दिव्यांग आदि वर्ग की छात्रवृत्ति प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नैनीताल जिले में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें  19 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से समाज कल्याण कार्यालय विकास भवन भीमताल, 20 को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय हल्द्वानी, 21 को एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी,22 और 23 को खंड शिक्षा कार्यालय विकासखंड रामनगर और 24 से 26 दिसम्बर तक समाज कल्याण कार्यालय विकास भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING