Connect with us

नैनीताल

केंद्र की सर्वे रिपोर्ट में हेम सबसे ऊपर, भाजपा केंद्र संगठन के महामंत्री बी संतोष ने दी जानकारी

सीएन, नैनीताल। 2027 में नैनीताल विधानसभा 58 सीट के प्रत्याशी बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेमचंद्र आर्य मैदान पर उतर सकते हैं। संगठन महामंत्री संतोष कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे प्रत्याशी की खोज कर रही है जो पार्टी को मजबूत करें और 2027 में नैनीताल विधानसभा सीट से भाजपा को जीत दिलाए। उन्होंने कहा कि जिसकी जनता पर अच्छी पकड़ हो उसे ही 2027 में नैनीताल का विधायक का टिकट दिया जाएगा। संतोष कुमार ने नैनीताल विधानसभा सीट की तीन सर्वे हो चुकी है जिसमें नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेमचंद्र का नाम टॉप पर चल रहा है,उन्होंने बताया कि हेम की जनता पर अच्छी पकड़ है। बी संतोष ने कहा कि हेम की पकड़ जनता के बीच बहुत अच्छी है,बाकी इलेक्शन कमीशन टिकट का निर्णय करेगा वही हेमचंद्र आर्य की बात करें उन्हें राजनीति का 35 साल का अनुभव है और वह लोगों की दुख सुख में उनके साथ हमेशा खड़े रहते हैं। जिसके चलते जनता में हेम आर्य की अच्छी पकड़ है। वही जानता भी 2027 में हेम चंद्र आर्य को नैनीताल का विधायक देखना चाहती है। आपको बतादे कि हेम भाजपा के एक सच्चे सिपाही है। अगर भाजपा नैनीताल विधानसभा 58 से हेम को टिकट देती है तो नैनीताल जिले में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। क्योंकि भाजपा के पास अभी कोई ऐसा चेहरा नहीं है जिसकी जनता में इतनी अच्छी पकड़ हो।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING