Connect with us

नैनीताल

भाजपा के प्रमुख स्तम्भ पूरन चंद्र शर्मा का निधन, अजय भट्ट ने जताया दुख

सीएन, हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने भाजपा क़े वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, पूर्व पर्वतीय राज्य विकास मंत्री, पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष अल्मोड़ा निवासी पूरन चंद्र शर्मा का आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री भट्ट ने उनके भाई कैलाश शर्मा और पुत्री से दूरभाष पर वार्ता कर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बधाया है। श्री भट्ट ने बताया कि पूरन चंद्र शर्मा के आकस्मिक निधन से भाजपा परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है। श्री भट्ट ने बताया कि श्री शर्मा के संघर्ष और त्याग अभिभाजित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पार्टी व जनहित में काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री भट्ट ने कहा कि अभिभाजित उत्तर प्रदेश में वह पर्वतीय विकास मंत्री थे और पहाड़ों के विकास को लेकर उनका योगदान बुलाया नहीं जा सकता ।माननीय शर्मा जी कुछ दिनों से अस्वस्थ थे शर्मा जी 1991मे अल्मोड़ा से विधायक चुने गए 2000 मे भाजपा उत्तराखंड क़े प्रदेश अध्यक्ष रहे और शर्मा जी उत्तराखण्ड  मंडी परिषद क़े अध्यक्ष भी रहे। शर्मा जी ने पार्टी क़े विभन्न  पदों पर रह कर कार्य करते हुए भाजपा क़े अपना अमूल्य योगदान दिया, आपने राम मंदिर निर्माण, एवं उत्तराखंड राज्य क़े निर्माण क़े आदोलन मे योगदान दिया एवं दौरान आप जेल भी गए। श्री भट्ट ने आदरणीय शर्मा जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन शोक संतृप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने कि ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही उनके भाई कैलाश शर्मा जी एवं पुत्री से दूरभाष पर बात कर इस दुख की घड़ी में उन्हें ढाढ़स बधाया।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING