Connect with us

नैनीताल

भाजयुमो प्रदेश सह संयोजक स्टडी सर्किल बने मोहित रौतेला

सीएन, नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। रावत ने अपनी कार्यकारिणी में डीएसबी परिसर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित रौतेला को प्रदेश सह संयोजक स्टडी सर्किल की जिम्मेदारी दी है। रौतेला को संगठन के प्रति निष्ठा और उल्लेखनीय कार्यों के चलते यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नवनिर्वाचित प्रदेश सह संयोजक स्टडी सर्किल मोहित रौतेला ने कहा कि संगठन ने उन्हे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा से निर्वाहन करेंगे। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए कार्य किए जाएंगे। रौतेला नैनीताल शहर से एक मात्र है जिन्हे इस कार्यकारणी में रखा गया है।आपको बता दें इससे पूर्व मोहित रौतेला विद्यार्थी परिषद् में भी अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं व साथ ही युवा मोर्चा में नगर मंत्री, कुमाऊं सह संयोजक के पद पर कार्यभार संभाल चुके हैं। साथ ही उन्होंने संगठन में रहकर कई उल्लेखनीय कार्य किए है। इस बार उन्हें प्रदेश नेतृत्व में प्रदेश सह संयोजक स्टडी सर्किल का दायित्व दिया है। उन्हें प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने के बाद युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों समेत तमाम लोगों ने बधाई दी है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING