Connect with us

नैनीताल

रतोड़ा में कैंसर पीड़ित महिला से मिले भाजपा नेता हेम आर्य, एम्स में इलाज करवाने का दिया आश्वासन


सीएन, नैनीताल। बेतालघाट के रतोड़ा में कई महीनो से कैंसर से पीड़ित महिला से आज सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ भाजपा नेता उनके घर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि बुजुर्ग महिला की ऋषिकेश एम्स में इलाज कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सांसद अजय भट्ट से फोन में बात करके बुजुर्ग महिला को एम्स एडमिट करने के लिए कहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस बुजुर्ग महिला की ज्यादा से ज्यादा लोग मदद करें इससे महिला का उच्च स्तरीय ट्रीटमेंट किया जा सके। वहीं महिला का पाँव पूरी तरह खराब हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस बुजुर्ग महिला की सहायता करें। इस दौरान ग्राम प्रधान मदन सिंह, विजय,गोविंद सिंह नेगी, दयाल सिंह व रूद्र सिंह ने उनकी आर्थिक मदद करने की सरकार और जिला प्रशासन से अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके खाता संख्या में अगर लोग 10 रुपये भी करके डालें तो उनकी आर्थिक मदद हो सकती है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING