Connect with us

नैनीताल

भाजपा नेता हेम आर्य ने नैनीताल विधानसभा के दुरुस्त गांव बासी का किया भ्रमण, लोगों की सुनी समस्याएं


सीएन, नैनीताल। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य ने आज पगोट, घुघुखान, बागनी,बासी, सौड़, सीगड़ी का भ्रमणकर वहां की जन समस्याएं सुनी इस दौरान ग्रामीणों ने हेम आर्य का भव्य स्वागत किया। वही हरी आश्रम राजघर बासी में शिव मूर्ति मंदिर में मूर्ति स्थापना में ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचे। मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसके बाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर हेम आर्य ने लोगों की जन समस्याओं को सुना लोगों ने बताया कि क्षेत्र में सड़क पानी की समस्या के चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का निदान दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीण खुशी की लहर थी। वही नैनीताल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में हेम आर्य को लोगों का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। इस दौरान पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य भोपाल बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरन अरोड़ा, पूर्व बूथ अध्यक्ष से बालम सिंह कपकोटी, पूर्व मंडल महामंत्री कंचन पंत, तारा सिंह,आनंद सिंह, विनोद, कृपाल सिंह,कुशल सिंह, नीरज सिंह,देव सिंह, महेश सिंह,चंद्रशेखर सिंह कार्की,ग्राम प्रधान प्रकाश बिष्ट, पूरन सिंह, महेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान दिनेश,पूर्व प्रधान दीपू आर्य,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रीखोली आनंद सिंह बोरा व पूर्व प्रधान ललित आदि मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING