Connect with us

नैनीताल

भाजपा महिला मोर्चा ने यूसीसी बिल विधानसभा में पास होने पर सीएम धामी का जताया आभार

डीडीओ के माध्यम से भेजा धन्यवाद ज्ञापन, किया मिष्ठान वितरण

सीएन, भीमताल। भाजपा माहिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने विधानसभा में यूसीसी बिल पारित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुवे डीडीओ के माध्यम से ज्ञापन भेजकर आभार जताया भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने गुरुवार को महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा के नेतृत्व में तिकोनिया चौराहे पर मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे लगाते हुवे मिष्ठान वितरण किया मेहरा ने यू सी सी बिल को ऐतिहासिक बताते हुवे मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश पहली पंक्ति में खड़ा हो गया है जिला महामंत्री प्रगति जैन इसे माहिला अधिकार की जीत बताया मण्डल अध्यक्ष जया बोरा ने बिल को सराहनीय व युग परिवर्तनकारी बताया महिलाओ ने डी डी ओ के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया इस दौरान भावना नौलिया लीला जोशी मीना बिष्ट भावना पांडेय राधा आर्या लता पलड़िया सुनीता खनायत भावना खनायत सपना सिंह रजनी बोरा सीमा सिंह अंशिका बोरा मोना पांडेय सुशीला सिंह गीता शर्मा मनोज भट्ट धन सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हाई कोर्ट के जज ने भारत के मुस्लिम बहुल इलाके को पाकिस्तान कह दिया

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING