Connect with us

नैनीताल

गरमपानी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

गरमपानी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
सीएन, गरमपानी।
गरमपानी में आज आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में समस्त शहर वासियों और बच्चों ने प्रतिभाग किया। सुबह 11 बजे से सभी लोग गरमपानी बाजार में एकत्रित होना शुरू हुए और 11:30 बजे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्थानीय लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर यात्रा में प्रतिभाग किया। करीब 400 से अधिक लोग यात्रा में शामिल हुए और लोगों ने भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के साथ ही भारतीय जवानों के शौर्य के नारे भी लगाए और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व्यक्त की गई। इस दौरान विधायक सरिता आर्या भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य, वर्तमान राज्य दर्जा मंत्री शांति मेहरा,भवाली मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, गरमपानी भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शुभम कुमार, रमेश सुयाल व स्कूली बच्चे शामिल रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING