Connect with us

नैनीताल

140 घरों को अतिक्रमण करार देना अमानवीय व प्रशासनिक असंवेदनशीलता का प्रतीक : सुमित

सीएन, हल्द्वानी। प्रशासन ने हल्द्वानी नगर के आवास-विकास और सुभाष नगर में 140 घरों को अतिक्रमण करार देते हुए ध्वस्त करने की धमकी दी है। इससे नाराज विधायक सुमित हृदयेश आज आवास विकास, सुभाष नगर पहुंचे। उन्होंने 140 प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। भरोसा दिलाया कि“इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जाएगी। हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आवास विकास, सुभाष नगर में प्रशासन द्वारा 140 घरों को अतिक्रमण घोषित कर उन्हें ध्वस्त करने का नोटिस जारी किया गया है। उसे हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने “अमानवीय और प्रशासनिक असंवेदनशीलता का प्रतीक” बताया है। विधायक सुमित हृदयेश ने आज स्वयं मौके पर पहुँचकर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि यह लड़ाई वह अकेले नहीं लड़ रहे हैं। वर्षों से बसे इन परिवारों को एक झटके में बेघर करने का प्रयास न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि यह सरकार के जनविरोधी रवैये को भी दर्शाता है। हल्द्वानी विधायक ने इस विषय को लेकर संबंधित अधिकारियों से फ़ोन पर वार्ता की और उन्हें निवासियों की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में प्रशासन से माँग की कि इस नोटिस को तुरंत निरस्त किया जाए और मानवीय आधार पर इन परिवारों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाए। सुमित हृदयेश ने कहा, यह सिर्फ दीवारों और छतों की नहीं, बल्कि इंसानियत, सम्मान और जीवन की लड़ाई है। मैं अपने क्षेत्र की जनता के हर अधिकार की रक्षा के लिए हर मंच पर उनकी आवाज़ सड़क से लेकर सदन तक पुरज़ोर तरीक़े से उठाऊँगा। इस दौरान गोपाल भट्ट, गुरुप्रीत प्रिंस, हर्षित भट्ट, सुरेश किरौला, धीरज जोशी, तरुण सुयाल, जगमोहन सिंह, प्रकाश कन्याल, कमल कालाकोटि, अर्जुन सिंह, प्रिंस आहूजा, हरबंस सिंह, मधुकर बनौला, देवकी देवी, हेमा जोशी, तारा जोशी, नीमा, प्रेमा रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING