Connect with us

नैनीताल

कैंची धाम मास्टर प्लान के सम्बन्ध में आयुक्त रावत 19 को लेंगे बैठक

सीएन, भवाली। मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के अन्तर्गत कैंची धाम के मास्टर प्लान के सम्बन्ध में आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में 19 सितम्बर 2023 (मंगलवार)को अपराह्न 3 बजे से कैची धाम में समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।  अपर आयुक्त जीवन सिंह नगन्याल ने बताया कि 19 सितम्बर को 3 बजे से कैंची धाम परिसर में आयोजित बैठक में प्रस्तावित कार्यों का प्रस्तुतीकरण कन्सलटैन्सी फर्म द्वारा किया जायेगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को बैठक में नियत तिथि एवं ससमय आवश्यक सूचनाओं के साथ प्र्तिभाग करने के निर्देश दिये हैं। 

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING