Connect with us

नैनीताल

राज्यपाल गुरमीत सिंह से मंगलवार को राजभवन में सीडीओ व डीएफओ ने शिष्टाचार भेंट की, दी जानकारी

सीएन, नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल अनामिका ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से जनपद में विकास कार्यों की जानकारी के साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की मार्केटिंग और ब्रांडिंग के लिए किए जा रहे विभागीय प्रयासों के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने के लिए इन समूहों को प्रोत्साहित करना अत्यंत आवश्यक है। राज्यपाल ने जिले में पंजीकृत होम स्टे इकाइयों की जानकारी लेते हुए उनकी संख्या में वृद्धि की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में स्थानीय सहभागिता को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक होम स्टे पंजीकृत किए जाने चाहिए। इस दौरान राज्यपाल ने डीएफओ, नैनीताल चंद्रशेखर जोशी से वन विभाग की गतिविधियों, विशेषकर वनाग्नि की घटनाओं और उन्हें रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग द्वारा नैनीताल जनपद में पीरूल प्रबंधन से वनाग्नि की रोकथाम हेतु किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस दिशा में एक प्रभावी और दीर्घकालिक कार्ययोजना की जरूरत बताई।
……………0…………..

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING